आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉक्टरों के साथ ही कई संगठनों के सदस्यों ने ताजमहल के साए में योग किया। ( Agra News: Yoga in Taj Nature Walk#Agra)
आगरा मीनोपॉज सोसाइटी के चौथे दिन रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन ताज नेचर वॉक में किया गया। डायटीशियन रचना अग्रवाल ने योग आहार पर चर्चा की। योग शिक्षक अरुण योगी ने पीठ दर्द के लिए आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें ताज डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्य, क्लब हम साथ-साथ और साथ-साथ के सदस्य शामिल थे। डॉ. आरती और मिसेज रूपम कार्यक्रम की संयोजक थीं। आगरा मीनोपॉज सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. संजना महेश, सचिव डॉ. कीया पराशर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेंवरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा बंसल, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. रत्ना शर्मा और अन्य डॉक्टरों ने भाग लिया। डॉ. आरती आदि शामिल रहे।