आगरालीक्स…आगरा के सोमनाथ धाम में आर्शीवाद लेने पहुंचे योगेन्द्र उपाध्याय. शाहगंज बाजार कमेटी ने ढोल नगाड़ों संग मिठाई बांटकर किया स्वागत
एक तरफ रंग बिरंगे गुलाल के रंग उड़ रहे थे तो दूसरी ओर आसमान में पटाखे झिलमिला रहे थे। शाहगंज क्षेत्र में होली और दीपावली एक साथ मनाकर विधायक योगेन्द्र उपाध्याय का स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों संग झूमते गाते कार्यकर्ताओं व शाहगंज व्यापार कमेटी के व्यापारियों ने हैट्रिक की खुशी में राहगीरों को मिठाई बांटी। वहीं आमजन से मिलने के उपरान्त योगेन्द्र उपाध्याय सोमनाथ धाम पहुंचे, जहां पूजन कर उन्होंने योगी शंकरनाथ, योगी रुद्रनाथ, योगी जहाजनाथ से आर्शीवाद लिया। उन्होंने जनता का आभार जतते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं जनता की भी जीत है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमन्त भोजवानी, सुनील करमचंदानी, रवि राघव कृष्ण कुमार जग्गी, ललित करमचंदानी, गुलशन माकन, सुमित सजीता, ब्रह्मचंद गोस्वमी, मीनाक्षी वर्मा, काली बाबू, हितेश गोस्वामी, वासू भाई, आकाश मूलानी, विक्की बाबा, टीकमदास, इल्ली भाई, रवि गुप्ता, ओमप्रकाश, घनश्याम खयानी आदि मौजूद थे।