आगरालीक्स ….आगरा से किस किस चेहरे को योगी सरकार 2.0 में जगह मिल सकती है, इसके लिए अटकलें तेज हो गई हैं। 2024 को देखते हुए गठित किए जा रहे मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।

यूपी में योगी सरकार का दूसरी बार 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. मुख्यमंत्री योगी के साथ, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार के मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ व भाजपा के पदाधिकारी भाग लेंगे.
आगरा से डिप्टी सीएम से लेकर मंत्री बनाए जाने की सुगबुगाहट
पिछले कार्यकाल में दो डिप्टी सीएम थे, इस बार डिप्टी सीएम की संख्या बढ़ाई जा सकती है। संभावित डिप्टी सीएम की सूची में बेबीरानी मौर्य का नंबर शामिल है। वे उत्तराखंड की राज्यपाल और आगरा की पूर्व मेयर रह चुकी हैं, अनुसूचित जाति का योगी सरकार में नेत्रत्व दिखाते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, इस तरह की राजनैतिक चर्चाएं चल रही हैं। महिलाओं को तवज्जो देने के लिए बाह की विधायक पक्षालिका सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। ब्राहृमण चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है इसके लिए विधायक योगेंद्र उपाध्याय और जाट समाज को देखते हुए चौधरी बाबूलाल के मंत्री बनने की चर्चाएं हैं।