आगरालीक्स ….आगरा में दो साल बाद होली पर बाजारों में हुई जमकर धनवर्षा, रंग से लेकर मिठाई भी खूब बिकी। कई मिठाई की दुकानों पर गुजिया से लेकर अन्य मिठाई खत्म हो गई।

कोरोना काल में होली भी फीकी गुजरी, दो साल में होली पर बिक्री बहुत कम हुई। मगर, इस बार होली से पहले ही कोरोना की तीसरी लहर काबू में आ गई। प्रतिबंध भी हटा दिए गए। इस साल होली पर जमकर बिक्री हुई, होली के रंगों की दुकानों पर भीड़ लगी रही, होली वाले दिन भी जमकर लोगों ने रंग खरीदे।
मिठाई का बाजार चमका
आगरा में मिठाई का कारोबार भी सुस्त हो गया था लेकिन होली पर मिठाई की बिकम्री जमकर हुई। गुजिया के साथ ही अन्य मिठाई भी खूब खरीदी गईं। इसके साथ ही पैक्ड फूड आइटम की बिक्री भी खूब हुई। इस बार पिछले सालों की तुलना में ठंडाई की बिक्री भी अधिक हुई है।