आगरालीक्स…अब 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर कर सकेंगे बुक. सरकार ने चार दिन और बढ़ाया समय. दो दिन पहले सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच चार दिन पहले हीे सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग का समय 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था लेकिन अब फिर सरकार ने चार दिन और समय बढ़ा दिया है. यानी अब अगला सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही आम आदमी बुक कर सकेंगे. यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. सरकार का मानना है कि वेटिंग पीरियढ को 25 दिन करने से बेवजह की बुकिंग पर लगाम लगेगी.दो दिन पहले बढ़े हैं सिलेंडर के दाम
केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर को 60 रुपये महंगा कर दिया है. दो दिन पहले 7 मार्च से नये रेट लागू हो गए हैं. आगरा में अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर 865 रुपये का मिल रहा था जोकि अब 925 रुपये का हो गया है. वहीं 19 किग्रा वोल कॉमर्शियल सिलेंडर पर 144 रुपये बढ़ाए गए हैं. यह अब 1939 रुपये का हो गया है.