Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Young man shot dead in front of St. Peter’s in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Young man shot dead in front of St. Peter’s in Agra…#agranews

अगरालीक्स….आगरा में सेंट पीटर्स के सामने युवक की गोली मारकर हत्या. बाइक सवार दो युवकों ने सिर में मारी गोली..अगले महीने थी मृतक युवक की शादी

आगरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना हरीपर्वत अंतर्गत सेंट पीटर्स के सामने बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक चाऊमीन विक्रेता था और मंडी सईद खां अपने घर जा रहा था. अगले महीने उसकी शादी थी. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.

मृतक युवक का नाम अजय कुश्वाहा निवासी मंडी सईद खा है. अजय संजय प्लेस में चाऊमीन की ठेल लगाता था और रात को वह घर जा रहा था. रास्ते में दो युवक बाइक पर आए. पहले उससे बात कर रहे थे कि अचानक पीछे वाले युवक ने अजय के सिर में गोली मार दी और भाग निकले. अजय की मौके पर ही मौत हो गई. इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि युवक की अगले महीने शादी थी. परिजनों ने किसी तरह का अभी आरोप नहीं लगाया है. बाइक सवार हमलावरों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Accused arrested for cheating crores of rupees in the name of online trading…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस की पकड़ में बीबीए स्टूडेंट. लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां और...

बिगलीक्स

Agra Local News: Schools will reopen tomorrow after 18 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 18 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल. पेरेंट्स के पास...

बिगलीक्स

Agra Local News: Income tax survey on 35 places of big Dairy product company in Agra, delhi and rajasthan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एक बड़े ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर का सर्वे....

बिगलीक्स

Agra Local News: Container collided with high tension line, 118 refrigerators burnt to ashes due to fire…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, आग लगने से 118 फ्रिज...

error: Content is protected !!