Tuesday , 25 March 2025
Home आगरा Agra News: Youth Day celebrated on the 161st birth anniversary of Swami Vivekananda in Agra. launched a cleanliness drive…#agranews
आगरा

Agra News: Youth Day celebrated on the 161st birth anniversary of Swami Vivekananda in Agra. launched a cleanliness drive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर मनाया युवा दिवस. सफाई अभियान चलाया

एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर आज आगरा कॉलेज के केडी छात्रावास स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और संदेश पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिमा पर प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला एवं कंपनी कमांडर कैप्टेन अमित अग्रवाल ने माला पहनकर स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के महान दार्शनिक, विचारक, संत और मनीषी थे। उन्होंने भारत की सोई हुई तरुनाई को जागृत किया और देश में आध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात किया। वह भारतीय युवाओं के आदर्श हैं। इस दौरान कैडेट्स ने छात्रावास परिसर में सफाई अभियान चलाया और कूड़ा एकत्रित कर कूड़ेदान में फेंक। कार्यक्रम का संचालन एसयूओ मनस्वी चौधरी ने तथा आभार यूओ तारूशी सारस्वत ने किया।

इस अवसर पर प्रो बीके शर्मा, डा आनंद पांडे, सार्जेंट प्रिया, मोनिका, नीलोफर, लक्ष्मी सिंह, अभिशेकपाल, अलीना, अमर प्रताप सिंह, राहुल देशवर, कैडेट भावना यादव, रोहित कर्दम, यामिनी चाहर, शालू, तमन्ना परमार, सोमिया, आलोक सिंह आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Bhimnagari will be decorated in the form of Diksha Bhavan of Nagpur in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आवास विकास में इस बार भीमनगरी. नागपुर के दीक्षा भवन...

आगरा

Agra News: Case filed against MP Ramjilal Suman and Akhilesh Yadav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन ओर अखिलेश यादव के खिलाफ वाद दायर....

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas installed sanitary pad disposal machine in school for girl students. TV was also provided for smart class….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लायंस क्लब प्रयास की अनूठी सेवा. छात्राओं के लिए स्कूल...

आगरा

Obituaries Agra on 24th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!