आगरालीक्स…आगरा में 9वीं पास युवक सीबीआई अधिकारी बनकर घुसा वायु सेना स्टेशन में. हवाई जहाज देखने की थी चाहत, पहुंच गया जेल
आगरा के वायु सेना स्टेशन परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक और उसके दो साथियों को अरेस्ट किया गया है. युवक फर्जी आईडी बनाकर यहां सीबीआई अधिकारी बनकर पहुंचा लेकिन शक होरे पर एयर फोर्स पुलिस के अधिकारियों ने उससे पूछताछ कीि तो राज खुल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

थाना शाहगंज में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एयरफोर्स स्टेशन के अजीत नगर गेट पर तीन व्यक्ति प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. जब उन्हें रोका गया तो उनमे से एक युवक ने अपना नाम राजू अहिरवार पुत्र श्रीचंद बताया और कहा कि वह सीबीआई का अधिकारी है. उसने अपना पहचान पत्र भी दिखाया. युवक के साथ दो और युवक बैजनाथ अहिरवार और महेंद्र कुमार भी आए थे, उन्होंने भी अपने आधार कार्ड दिखाए और कहा कि वे अंदर जाना चाहते हैं.
प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा अफसर को इस पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत अपने सीनियर अधिकारियों को दी. उन्होंने तीनों युवक से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि राजू फर्जी सीबीआई कार्ड बनाकर अपने दोस्तों के साथ अंदर जाना चाह रहा था. सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस पहुंच गई और तीनों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक एमजी का रहने वाला है और उसने पूछताछ में बताया कि उसने यूट्यूब के जरिए सीबीआई अधिकारिी का आईडी काड बनने का तरीका जाना. वह यहां हवाई जहाज देखना चाहता था, इसलिए वह आगरा आया. आरोपी युवक 9वीं तक पढ़ा है और उसके पिता मजदूरी करते हैं. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.