Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Youth Festival and Talent Hunt for 45 days at Selfie Point in Agra from May 19…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Youth Festival and Talent Hunt for 45 days at Selfie Point in Agra from May 19…#agranews

438

आगरालीक्स…आगरा में सेल्फी प्वाइंट पर 45 दिन तक यूथ फेस्टिवल और टैलेंट हंट. सैकड़ों कलाकार दिखाएंगे टैलेंट. ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की ये हस्तियां आएंगी आगरा

19 मई से शुरू होगा यूथ फेस्टीवल एवं टैलेंट हंट
19 मई से आगरा विकास प्राधिकरण व वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम द्वारा 45 दिवसीय यूथ फेस्टीवल एवं टैलेंट हंट का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर किया जा रहा है। जिसमें डांसिंग, एक्टिंग, ओपन मिमिकरी, सिंगिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर की प्रतिभाएं अपनी कला व हुनर के जलवे बिखेरंगी। यह जानकारी सेल्फी प्वाइंट पर आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में एडीए के एग्जुकेटिव इंजीनियर पूरन कुमार व वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने देते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश में छुपी प्रतिभाओं को बॉलीवुड तक पहुंचाने के लिए किया है। कार्यक्रम की रूप रेखा विश्व की सबसे बड़ी फैशन कम्युनिटी, वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम ने तैयार की है।

बालीवुड हस्तियां आएंगी आगरा
30 जून से 2 जुलाई तक ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड समेत देश की मशहूर हस्तियां चुनी हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करने आगरा पहुंचेगी। जिसमे मुख्य रूप से बॉलीवुड की बहुचर्चित फैशन डिज़ाइनर रीना ढाका, अतरंगी टीवी की वाईस प्रेसिडेंट एवं बालाजी टेलीफिल्म्स की पूर्व क्रिएटिव डायरेक्टर निवेदिता बासु, आजतक ग्रुप के एडिटर अमित त्यागी, राष्ट्रपति महिला सशक्तिकरण पुरुस्कार विजेता रुमा देवी, पिक्चर एंड क्राफ्ट की सीईओ पारुल चावला, बिगबॉस फेम फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची सत्पथी, बॉलीवुड एवं भारतीय एक्ट्रेसस शांति प्रिया, एवं मिस दीवा यूनिवर्स नेहल चूडास्मा उपस्थित रहेंगे इनके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियो एवं जानी मानी मॉडल ऋतू सुहास एवं अन्य भी सम्मिलित होंगे तीन दिवसीय क्लोजिंग सेरेमनी पर अवार्ड्स के साथ तीन दिवसीय भव्य फैशन शो का आयोजन भी होगा। जिसमे भारतीय आर्टिसन्स को समर्थन देने के लिए देश भर से 200 फैशन डिज़ाइनर हस्तनिर्मित कपड़ों से बने परिधानों का प्रदर्शन करेंगे। मिस्टर, मिस एवं मिसेस आगरा और मिस इंडिया हेरिटेज 2023 की ताजपोशी भी विभिन्न सेलिब्रिटी एवं मिस यूनिवर्स नेहल चुडासमा करेंगी| | रजिस्ट्रेशन www.worlddesigningforum.com कराए जा सकते हैं।

मिस्टर, मिस एवं मिसेस आगरा और मिस इंडिया हेरिटेज 2023 के प्रतिभागियों को समाज के हित में कार्य करने के टास्क दिए जायेंगे। जिसमे गरीबों को भोजन कराने से लेकर ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक करने जैसे 15 टास्क करने होगें| इससे युवाओं की क्षमताओं को विकसित करने का मौका मिलेगा। फेस्टीवल युवाओं के लिए एक अद्भुत मंच होगा जहां वे अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित कर सकेंगे और उसे तकनीकि रूप से बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर नारायण, पर्यटन विभाग से विशाल श्रीवास्तव, ऋषभ पुष्पेन्द्र सिंह, प्रिंस यादव जेई एडीए अवनीत, फरदीन आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

error: Content is protected !!