आगरालीक्स…आगरा में नशा मुक्ति केंद्र में उपचार को आए युवक की मौत. अस्पताल में शव छोड़कर भागे कर्मचारी. पीट—पीट कर हत्या का आरोप
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला सामने आया है. केंद्र के कर्मचारी उसके शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए हैं. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों पर पीट—पीट कर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये है मामला
सिकंदरा क्षेत्र के बजरंग नगर में आत्मविज्ञान नशा मुक्ति केंद्र है. इस केंद्र में 22 मार्च को मथुरा थाना रिफाइनरी के गांव बाही में रहने वाला 25 वर्षीय प्रशांत को भर्ती कराया गया था. आज सुबह परिजनों को प्रशांत की मौत की सूचना मिली. बताया गया कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक राजेंद्र और कम्रचारी युवक के शव को प्रभा अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए हें. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की पीट—पीट कर हत्या की गई हे. प्रशांत तीन बहनों का इकलौता भाई था. उसके पिता विजय पाल की 2014 में मौत हो चुकी है.