आगरालीक्स…आगरा के कंपोजिट स्कूल में 200 गरीब बच्चों को बांटे स्कूली बैग. रोटरी सेवा परियोजना ‘शिक्षा उदय’
रोटरी क्लब आगरा नियो द्वारा कंपोजिट विद्यालय न्यू आगरा में लगभग 200 निर्धन गरीब बच्चों को निशुल्क बैग वितरण किया गया. इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार दोनोरिया, सचिव पवित्र शर्मा, कोषाध्यक्ष यतीश सिंह, चार्ट मेंबर्स अरुण सिंह एवं अजय अरोड़ा के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति सक्सेना एवं दीपा दीवान, उषा सेंगर मोहम्मद रेहान,मुख्य रूप से उपस्थित रहे.शिक्षक का एवं बच्चों की मांग के अनुसार रोटरी क्लब आगरा नियो द्वारा आगामी दिनों में विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की घोषणा की साथ ही निशुल्क कॉपी पेन वितरण करने की भी घोषणा की.