आगरालीक्स…आगरा में अब बिना मास्क के पकड़े गए तो एक हजार रुपये जुर्माना. दोबारा पकड़े गए तो दस हजार
सख्ती तेज
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शासन ने सख्ती अपनाना शुरू कर दी है. अब रविवार को पूरे प्रदेश में जहां लॉकडाउन लागू कर दिया गया है तो वहीं अब बिना मास्क के मिलने पर 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा. यही नहीं अगर आप दोबारा बिना मास्क के पकड़े गए तो आप पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. बता दें कि अभी तक मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा था. लेकिन शुक्रवार को आए नये आदेशों में अब इसे दोगुना कर दिया गया है. शासन का उदृेश्य है कि जुर्माने से बचने के लिए लोग अब मास्क जरूर पहनेंगे.
आगरा में मास्क को लेकर चेकिंग
आगरा में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ इस समय तेज चेकिंग चल रही है. डीएम और एसएसपी द्वारा स्वयं बाजारों का निरीक्षण भी किया जा रहा है और मास्क न पहनने वाले दुकानदारों व अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके अलावा चालान भी काटे जा रहे हैं.