आगरालीक्स… आगरा पुलिस की एडवाइजरी, आपके मोबाइल पर फोन आए, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड नंबर, इसके बाद ओटीपी पूछें तो सबैंक एकाउंट खाली .
आगरा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, लोगों को सतर्क करते हुए कहा गया है कि साइबर शातिर मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे हैं, इसमें वे आधार कार्ड का नंबर पूछते हैं, कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना है, जैसे ही आधार कार्ड का नंबर बता देते हैं, इसके बाद साइबर शातिर पूछते हैं कि आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, ओटीपी बताते ही साइबर शातिर बैंक एकाउंट को खाली कर देंगे। इसलिए किसी को भी अपना आधार कार्ड नंबर ना बताएं।