Agra Police arrest 2 bookie
आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने दो बडे सटोरियों को अरेस्ट किया है, इनसे कैश, मोबाइल और पैन जब्त किए गए हैं।
आगरा की ताजगंज पुलिस की टीम ने 02 सटोरियों रामपाल सिंह पुत्र ब्रजू सिंह एवं ब्रजू पुत्र स्व0 चतर सिंह को 22,000/- नगद, 4 अदद मोबाइल एवं 01 पेन सहित किया गिरफ्तार किया है।
15 नवंबर को किया अरेस्ट
आगरा में 15 नवंबर 2019 को सटोरियों और बुकी पर बडी कार्रवाई, 17 सटोरिया अरेस्ट किए। पढे किसे किया अरेस्ट।
आगरा के एस पी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने मीडिया को बताया कि ताजगंज में एक मकान में छापा मारा, यह मकान बाहर से बंद था लेकिन अंदर जुआ और सटटा खेला जा रहा था। यह मकान कलाल खेरिया स्थित भीकम सिंह था। आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने भीकम सिंह सहित 17 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से 15 केलकुलेटर,5 मोबाइल और 165 लाख रुपये बरामद किए है।
इन्हें किया अरेस्ट
भीकम सिंह राजेश,किशोरीलाल,लक्ष्मणदास,रामेश्वर,रजतकुशवाह,गुड्डू,रामरतन,रमेश जैन,बिट्टू जैन, ऋषभ गुप्ता,मुकेश कुमार,जय कुमार,संजय अग्रवाल,राजू अग्रवाल,राहुल त्यागी,राहुल चौहान,
14 नवंबर को बुकी संजय कालिया को किया अरेस्ट
14 नवंबर 2019 को थाना सिकंदरा आगरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान सट्टा माफिया संजय जैन उर्फ संजय कालिया पुत्र खमीचंद्र जैन को पकड लिया, पुलिस ने संज य कालिया को 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ एवं चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित अरेस्ट किया है