आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने बुकी रिंकू सरदार को अरेस्ट कर लिया है, टॉप टेन सटोरियों में शामिल कमला नगर निवासी रिंकू सरदार को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने अरेस्ट किया। उसके पास से नकली आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। पुलिस रिंकू सरदार के मोबाइल से उसके गैंग में शामिल अन्य सटोरियों की धरपकड के प्रयास में जुटी है।
आगरा पुलिस सटोरियों की धरपकड में जुटी है, एक के बाद एक कई सटोरिए अरेस्ट किए जा चुके हैं। मगर, सटोरिया रिंकू सरदार उर्फ चरण सिंह निवासी एफ ब्लॉक कमला नगर पुलिस की पकड में नहीं आ सका था, पुलिस रिंकू सरदार की धरपकड के प्रयास में जुटी थी।
सिकंदरा पुलिस ने किया अरेस्ट
मंगलवार को सिकन्दरा पुलिस ने सटोरिया रिंकू सरदार को कामायनी कट के पास चोरी की बाइक सहित4 गिरफ्तार कर लिया। सटोरिया रिंकू सरदार से पुलिस ने नकली आधार कार्ड भी बरामद किया है।
खंगाली जा रही मोबाइल डिटेल
पुलिस सटोरिया रिंकू सरदार की मोबाइल डिटेल खंगाल रही है, इससे उसके गैंग में शामिल अन्य सटोरियों की भी धरपकड की जा सके।