आगरालीक्स.. आगरा में बीएससी की छात्रा के साथ होटल के कमरे में रेप, कोचिंग गई छात्रा को ले युवक होटल में ले गया, रेप करने के बाद बदहवास हालत में जोनल पार्क में छोडकर भाग गया। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र निवासी बीएससी की छात्रा 26 दिसंबर को कोचिंग गई थी। घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कोचिंग से जानकारी करने पर पता चला कि वहां नहीं आई थी। अगले दिन बदहवास हालत में जोनल पार्क के पास मिली। उसके हाथ और गर्दन पर निशान थे। छात्रा ने हालत सामान्य होने पर बताया कि उसे रास्ते में पंकज मिल गया। उससे कहने लगा कि कुछ बात करनी है। इसके बाद रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया। आरोपित पंकज ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर जोनल पार्क के पास छोड़ गया। इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।