आगरालीक्स ..आगरा में किराए की कोख का बडा मामला पकडा गया, तीन नवजात के साथ दो महिलाएं अरेस्ट.
आगरा में शुक्रवार को पुलिस ने लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर बैरियर लगाकर दो गाडियों को रोक दिया, दो गाडियों में दो महिलाएं उनके साथ तीन नवजात सहित पांच लोग थे। पुलिस ने उनसे नवजात के बारे में पूछताछ की तो बडा मामला खुला गया।
किराए की कोख से बच्चे पैदा कर नेपाल बेचने के लिए जा रहीं थी महिलाएं
महिलाओं से सख्ती से पूछताछ की गई, एक महिला ने बताया कि फरीदाबाद में रहने वाली बिहार की एक महिला ने किराए की कोख से जुडवा बच्चे पैदा किए, इसके लिए उसे 3 50 लाख रुपये मिले, महिला ने रुपये लेने के बाद नवजात दे दिए, इन बच्चों को नेपाल के दंपती तक पहुंचाना था, उसी के लिए किराए पर कोख से प्रसव कराया गया। एक गाड़ी में चालक सहित दो लोग बैठ सकते हैं, इसलिए दो गाड़ियां से गोरखपुर होते हुए नेपाल जा रहे थे। बच्चे गैंग को देने थे।
सरोगेट मदर भी पकडी, गिरोह में डॉक्टर से लेकर अस्पताल भी शामिल
एक महिला ने खुद ही बच्चे को जन्म दिया था, वह सरोगेट मदर है, उसे भी पुलिस ने पकडा लिया है। इस तरह के गिरोह में डॉक्टर से लेकर अस्पताल और सरोगेट मदर उपलब्ध कराने वाले लोग शामिल हो सकते हैं, इसकी पडताल की जा रही है।