आगरालीक्स.. आगरा में नए मरीज आने के बाद 69 कंटेनमेंट जोन हैं, कंटेनमेंट जोन और बफर जोन सील कर दिए गए हैं, एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है।
आगरा में कोरोना के केस बढने के साथ ही कंटेनमेंट जोन में बदलाव किया जा रहा है, अब आगरा में 69 कंटेनमेंट जोन हैं।

एक की मौत, आठ नए केस
आगरा में शुक्रवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई, 65 साल के मरीज को सेप्टीसीमिया की समस्या होने पर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि आठ नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1124 हा गई है।
53 साल की नमक की मंडी निवासी महिला, 66 साल की मलपुरा निवासी महिला, 50 साल के सोहल्ला आगरा कैंट निवासी मरीज की रिपोर्ट पाूजिटिव आई है।
इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
67 साल के किरावली निवासी मरीज, 39 साल के जगजीत नगर कॉलोनी निवासी मरीज, 53 साल के ककुआ निवासी मरीज, 59 साल के ईदगाह कुतलपुर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
छह मरीज डिस्चार्ज, 137 मरीजों का चल रहा इलाज
शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव छह मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, आगरा में 914 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, 137 मरीजों का इलाज चल रहा है।