आगरालीक्स…(2 October 2021 Agra News) आगरा में 2 अक्टूबर को पुलिस ने दिखाई गांधीगीरी. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दिए फूल…देखें फोटोज
आगरा में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने काम शनिवार दो अक्टूबर से शुरू हो गया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर आगरा पुलिस ने गांधीगीरी से अपने इस अभियान की शुरुआत की. खुद एसएसपी ने लोगों को यातायात के प्रति न सिर्फ जागरूक किया बल्कि नियमों की अनदेखी करने वालों को फूल देकर नियमों का पालन करने का आग्रह किया. इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालक हों या फिर आटो रिक्शा वाले या फिर चार पहिया वाहन चालक.

हेलमेट न पहनने वालों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई तो वहीं सीट बैल्ट न पहनने वालों को फूल देकर तुरंत सीट बैल्ट पहनाई और आगे नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए कहा गया. एसएसपी मुनिराज जी ने लोगों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करें. गांधी जयंती के अवसर पर गांधीगीरी के जरिए लोगों को शनिवार को जागरूक किया गया. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.



