आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में पुलिस का छापा, चार युवतियों सहित 14 अरेस्ट। देह व्यापार में मुकदमा दर्ज।
आगरा के शुभ रिसोर्ट, ताजगंज में छापा मारकर पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के साथ ही विदेशी कॉल गर्ल सप्लाई करने वाले रैकेट को पकडा था। इसके बाद पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र की एक कॉलोनी में छापा मारा। पुलिस ने कॉलोनी में एक घर से चार युवतियों और 10 युवकों को अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में देह व्यापार का मामला सामने आया है, इनके खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
घरों में चल रहा देह व्यापार
होटल के साथ ही घरों में भी देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने होटल के बाद घरों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजगंज, सिकंदरा सहित कई क्षेत्रों में होटल और घरों में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस देह व्यापार कराने वाले लोगों गो चिन्हित कर रही है, जिससे कार्रवाई की जा सके।