आगरालीक्स..(Agra News 2nd November). आगरा में बम पटाखों के अवैध गोदाम पर पुलिस का छापा, 20 लाख के बम पटाखे सहित व्यापारी सहित पांच अरेस्ट।
आगरा में सोमवार रात को पुलिस ने रावतपाड़ा, चित्ती खाना स्थित तीन मंजिला मकान में छापा मारा। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद पांडेय का मीडिया से कहना है कि मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में भारी मात्रा में आतिशबाजी भरी मिली, देर रात टीम ने गोदाम संचालक सहित पांच को अरेस्ट कर लिया और करीब 20 लाख के बम पटाखे जब्त किए हैं।

पांच किए अरेस्ट
पुलिस जांच में सामने आया है कि गोदाम कमला नगर निवासी निशु, लवीश, आजादी गली निवासी सोनू और उसके भाई मोनू अग्रवाल का है, पुलिस की कार्रवाई के दौरान लवीश मौके से भाग गया। जबकि पुलिस ने निशु, सोनू और मोनू सहित कर्मचारी बादल और भरत को पकड़ लिया।
बम पटाखों की जांच
आगरा में ग्रीन पटाखे चलाने की ही अनुमति है, ऐसे में पुलिस जांच कर रही है। गोदाम में मिल बम पटाखे ग्रीन पटाखे हैं या सामान्य पटाखे हैं, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।