आगरालीक्स…(31 December 2021 Agra News) आगरा में नये साल के स्वागत और जश्न के बीच स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा. 5 लड़कियां और 6 लड़के पुलिस ने पकड़े….पढ़िए पूरी खबर
आगरा में नये साल के स्वागत और जश्न के बीच एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा है. शुक्रवार देर शाम थाना ताजगंज के विभव नगर चौकी अंतर्गत चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा मारा गया. पुलिस ने यहां से 5 लड़कियां और 6 लड़कों को पकड़ा है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कुछ अलग ही गोरखधंधा चल रहा था. ये कार्रवाई सीओ लोहामंडी और इंस्पेकटर भूपेंद्र बालियान के नेतृत्व में मारी गई है.

स्पा सेंटर में 1000 में एंट्री
स्पा सेंटर में ₹1000 में एंट्री दी जाती थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम होता है। इसके बाद पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से 11 लोगों को अरेस्ट किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।