आगरालीक्स…आगरा के डॉ अमित टंडन को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने दबिश दी, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन को 23 दिसंबर से रोजाना थाने में हाजिरी लगानी होगी।
आगरा में छह सितंबर को डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल के संचालक डॉ अमित टंडन का अपने छोटे भाई सनराइज डायग्नोस्टिक के संचालक डॉ अनुराग टंडन से घर में कैमरे लगाने पर विवाद हो गया था। इस मामले में डॉ अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन सहित कर्मचारियों पर डॉ अनुराग टंडन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में डॉ अमित टंडन की हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।
पुलिस ने डॉ अमित टंडन को अरेस्ट करने के लिए दी दबिश
इस मामले में डॉ अमित टंडन को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने उनके बाग फरजाना स्थित हॉस्पिटल और घर पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। वहीं, हाईकोर्ट में हमले की आरोपी डॉ वैशाली टंडन को 23 दिसंबर से हर रोज थाना हरीपर्वत में हाजिरी लगाने के आदेश दिए हैं।