आगरालीक्स ..आगरा के 10 हिस्ट्रीशीटरों की 12 करोड की संपत्ति जब्त की जाएगी, एसएसपी बबलू कुमार ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
कानपुर में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यहां भी अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। आगरा में 1760 हिस्ट्रीशीटर हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बड़े अपराधियों की संपत्ति का ब्योरा तैयार करने को कहा था। पहले चरण में दस गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्की को चिह्नित की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने जिले के गैंगस्टरों की संपत्ति गैंगस्टर की एक्ट की धारा 14 एक के तहत कुर्क करने को रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
गैंगस्टर का नाम, पता, कितनी संपत्ति चिह्नित
- रवि बंसल निवासी केदार नगर (जगदीशपुरा) : मकान, दुकान, आठ प्लॉट, एक कार-, कीमत पांच करोड़
- जकी अहमद , गुलाबखाना (छत्ता): मकान, बैंक में जमा और नकदी – 46 लाख रुपये ।
- इमरान, टीला अजमेरी खां (मंटोला): दो दुकान, चार कार – कुल 3.70 करोड़ रुपये ।
- गुड्डू उर्फ आरिफ उर्फ शब्बीर, टीला अजमेरी खां (मंटोला): सात मकान
-कीमत दो करोड़ 36 लाख रुपये ।
- शिवराम, गांव जटपुरा (निबोहरा): एक बाइक, एक कार, खेती की जमीन – कीमत सात लाख रुपये ।
- जसवंत गांव सूखे का पुरा, कौलरी (धौलपुर): एक बीघा 12 बिस्वा जमीन – एक लाख रुपये ।
- अनिल , गांव अयेला, (सैंया): दो मोटरसाइकिल -65000 रुपये ।
- अशोक, बमरौली अहीर (मलपुरा): मोटरसाइकिल, मकान – 20 लाख रुपये ।
- संतोष, बमरौली अहीर (मलपुरा): मोटरसाइकिल, मकान- 25 लाख रुपये ।
- जीते उर्फ जितेंद्र यादव (मलपुरा): मोटरसाइकिल, मकान – 20 लाख रुपये ।