आगरालीक्स.. आगरा में ईद और रक्षाबंधन को लेकर सख्ती की गई है, आरएएफ और पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं, ये फ्लैग मार्च कर रहीं हैं।
आगरा में 31 जुलाई रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, एक अगस्त को ईद है। मिनी लॉक डाउन में बेवजह बाहर नहीं निकल सकेंगे। मिनी लॉक डाउन तीन अगस्त की सुबह पांच बजे तक रहेगा। तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में मिनी लॉक डाउन के चलते शुक्रवार तक ही ईद और रक्षाबंधन के लिए खरीददारी की जा सकती है। इसके बाद बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। ऐसे में आगरा में आरएएफ और पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, इनके द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
2 दिन में कर लें खरीददारी
ईद और रक्षाबंधन के लिए गुरुवार और शुक्रवार को ही खरीददारी की जा सकती है, शुक्रवार रात 10 बजे बाजार बंद हो जाएंगे। मिनी लॉक डाउन में बाजार दो दिन बाद सोमवार को खुलेंगे। ऐसे में ईद और रक्षाबंधन की खरीददारी के लिए दो दिन हैं।