आगरालीक्स.. ड्रग्स को लेकर मचे बबाल के बीच आगरा में 505 किलोग्राम गांजा पकडा गया है, प्लास्टिक के बैग में गांजा भरा हुआ था, एसटीएफ ने गांजा जब्त करने के साथ तीन गांजा तस्कारों को अरेस्ट किया है।
आगरा के सिकंदरा में एसटीएफ की टीम ने टैंकर को रोका, टैंकर की चेकिंग की, टैंकर के चैंबर में प्लास्टिक के छोटे-छोटे पैकेट में गांजा भरा हुआ था। गांजा का वजन 505 किलोग्राम था, एसटीएफ ने टैंकर से गांजा ले जा रहे बरहन के कुरगंवा निवासी प्रशांत कुशवाह, भरतपुर के बयाना में भूड़िया निवासी रामेश्वर मीणा, भरतपुर के चिकसाना में नगला आशा निवासी रघुवेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया।
ओडीशा से लेकर आए थे गांजा
एसटीएफ की पूछताछ बताया कि ओडीशा से गांजा लेकर आए थे। मथुरा में गांजे के बडे सप्लायर बल्देव निवासी रवेंद्र और ध्रुव जाट ने गांजा मंगवाया था। ये गांजे के बड़े सप्लायर हैं। छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजा अपने एजेंटों को भेज देते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के साथ ही गांजा मंगवाने वाले दोनों युवकों के खिलाफ भी सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ही एसटीएफ ने तस्करों से पांच सौ किग्रा गांजा बरामद किया था।
10 हजार रुपये किलोग्राम बिकता है गांजा
ओडीशा से एक से दो हजार रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से गांजा आता है, इसे 10 हजार रुपये प्रतिकिग्रा तक में बेचा जाता है।