आगरालीक्स ..आगरा में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए 13 सितंबर को 24 केंद्रों पर नीट होगा, पढे क्या है तैयारी और नियम.
आगरा में 13 सितंबर को 24 केंद्रों पर नीट आयोजित किया जाएगा, नीट एग्जाम कोऑर्डिनेटर एसएस मिश्र का कहना है कि हर कक्ष में सिर्फ 12 परीक्षार्थियों ही बैठेंगे, दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। 13 सितंबर को 24 केंद्रों पर करीब 14 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
ये हैं नियम
केंद्र में जूते पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। सैंडल और हवाई चप्पल पहनकर आएं। लड़कों को हाफ टी-शर्ट या शर्ट, लड़कियों को हाफ स्लीव्स कुर्ती या टॉप के साथ ट्राउजर, लेगिंग्स, लोअर, प्लाजो, सलवार पहनकर आने की छूट होगी। साड़ी पहनकर या हाथों में मेहंदी लगाकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। विशेष धार्मिक पहनावे में आने पर परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
इन केंद्रों पर होगा नीट एग्जाम
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम।
. केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, एयर फोर्स स्टेशन। - रमेश चंद शर्मा मेमोरियल विद्यालय, सहारा।
- केंद्रीय विद्यालय नंबर टू, अकबर रोड।
- सिम्पकिंस स्कूल, मारुति एस्टेट।
- डीेएस पब्लिक स्कूल, जमाल नगर, चमरौला।
- राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज, इटौरा।
- जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एंक्लेव।
- आगरा वनस्थली विद्यालय, झरना नाला।
- श्रीमति भूदेवी महाविद्यालय, शास्त्रीपुरम।
- न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार।
- ऑल सेंट स्कूल, कहरई।
- श्रीराम इंटर स्कूल, पनवारी।
- एमएस पब्लिक स्कूल, मिढ़ाकुर।
- होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा।
- जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, गैलाना रोड।
- डॉ. मारिया रेजीडेंशियल एकेडमी, दहतोरा।
- मदर आरडी सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, धनौली।
- कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, कलाल खेरिया।
- सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला नगर।
- सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर।
- सीवी इंटरनेशनल स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-वे।