आगरालीक्स ….आगरा में बेखौफ होकर एसओजी के सिपाही को दो बदमाशों ने पकड लिया था और तीसरे ने गोली मारी थी, पुलिस ने अजय यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सिपाही अजय यादव की हत्या करने वाले तीनों बदमाश पकड लिया है, उनके पास से सिपाही की पिस्टल भी बरामद हुई है। हत्याकांड का खुलाया करने वाली टीम को 50 हजार रुपये ईनाम दिया गया है।
आगरा में पांच अप्रैल को शमसाबाद के राजाखेडा चौराहे पर अपाचे सवार बदमाश रंजीत, देवा, योगेश उर्फ खन्ना खडे थे, खन्ना सिगरेट पी रहा था। उसी समय एसओजी में सिपाही अजय यादव भी पहुंच गया, उसे तीनों पर शक हुआ तो पूछताछ करने लगे और अपाचे की चाबी निकाल ली। उन्होंने खुद को एसओजी में बताया, इस पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, बचने के लिए सिपाही अजय यादव ने गोली चलाई वह खन्ना के हथेली में लगी। इसके बाद दो बदमाशों ने अजय यादव को पकड लिया और तीसरे ने गोली मार दी। हत्या करने के बाद सरकारी पिस्टल लेकर तीनों बदमाश फरार हो गए। सोमवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को अरेस्ट करने के साथ पिस्टल और हत्या में इस्तेमाल हुई अपाचे बरामद की है।
सीओ पर लगे थे आरोप, टीम को 50 हजार का इनाम
एसओजी के सिपाही अजय यादव हत्याकांड में उसके साथियों ने सीओ पर आरोप लगाए थे, इस मामले में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया था। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया गया है।
Leave a comment