आगरालीक्स ..आगरा पुलिस वाहन चोर गिरोह को पकडने के बाद चोरी हुई कार, बाइक और स्कूल मालिकों को लौटा रही है। इसके लिए आपरेशन हैंडओवर शुरू किया गया है।
आगरा में बडी संख्या में वाहनों की चोरी हो रही है, कार के साथ ही बाइक और स्कूटी चोरी की जा रही हैं। पिछले कुछ समय से पुलिस द्वारा वाहन चोरों को पकडने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इन वाहनों को रिकवर करने के बाद पुलिस उनके मालिकों तक पहुंचाने के लिए प्रयास नहीं करती है। मगर, अब आगरा पुलिस ने आपरेशन हैंडओवर चलाया है, इसमें चोरों से जब्त किए गए वाहनों को उनके मालिकों को सौंपा जा रहा है।