आगरालीक्स.. आगरा के 17 शस्त्र विक्रेता फंस गए हैं, 86 हजार कारतूस गायब मिलने पर एसएसपी अमित पाठक ने इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को दी है। प्रशासन की रिपोर्ट के बाद लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं, इसके बाद जिले में 4 ही शस्त्र विक्रेता बचेंगे। जिले में 28 शस्त्र विक्रेता है। इनमें से केवल 22 विक्रेता ही लाइसेंसी हथियार और कारतूसों की बिक्री कर रहे हैं। एसएसपी अमित पाठक ने कारतूसों का दुरुपयोग रोकने के लिए दुकानों और शस्त्र धारकों का सर्वे कराया था। दुकानों से टॉप टेन कारतूस खरीदार लिए गए। सत्यापन में हजारों कारतूस गायब मिले। साथ ही दुकानों पर भी तमाम अनियमितताएं मिलीं। ऐसी ही 17 दुकानों को चिह्न्ति कर उन्हें पुलिस ने नोटिस दिए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई है। प्रशासन की मुहर लगते ही ये सभी दुकानें बंद हो जाएंगी।
86 हजार कारतूस मिले गायब
पुलिस ने जिले के 910 शस्त्र लाइसेंस धारकों के कारतूस का सत्यापन किया। इसमें 65 सही पाए गए। 845 में अनियमितताएं मिलीं। इन सभी में 86.27 हजार कारतूस गायब मिले। एसएसपी अमित पाठक तथ्यों के साथ शासन को इनकी रिपोर्ट भेज रहे हैं।
इनके लिए दी गई निरस्तीकरण रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राकेश आर्म्स स्टोर गुदड़ी मंसूर खां छत्ता, अमन गन हाउस पथवारी, रामसहाय एंड संस पीपल मंडी, हंहिंदूुस्तान अस्त्रगार कचौड़ा बाजार बेलनगंज, शर्मा आरमरी अस्त्र शस्त्र विक्रेता पीपल मंडी, भवानी गन हाउस दरेसी नंबर तीन, पालीवाल गन हाउस कमला नगर, फतेहाबाद गन हाउस ताजगंज, आगरा आर्म्स कॉरपोरेशन किदवई पार्क राजामंडी, पालीवाल एंड कंपनी बलवीर मार्केट फतेहाबाद, जीडी शर्मा एंड ब्रदर्स लाड़ली कटरा शाहगंज, बीडी गन हाउस सदर भट्टी रोड, संजय गन हाउस एत्मादपुर, सिंह गन हाउस वजीरपुरा, किशन कुमार गन हाउस बुंदू कटरा, ज्ञान सिंह प्रधान गन हाउस राजपुर चुंगी, नेशनल ट्रेडर्स सिटी स्टेशन रोड
सांकेतिक फोटो