आगरालीक्स …आगरा के बीएड कॉलेजों के छात्र परेशान है, बीएड की परीक्षा स्थगित करने के बाद नई तिथि जारी नहीं हुई है, बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा होनी है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सत्र 2000-22 की बीएड द्वितीय वर्ष और सत्र 2021-23 की बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा छह से 12 सितंबर तक होनी थी। जबकि प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा छह से 15 सितंबर तक प्रस्तावित थी। लेकिन विवि प्रशासन प्रवेश पत्र जारी नहीं कर सका। नोडल केंद्रों ने भी हाथ खड़े कर दिया। इसके बाद विवि को बीएड की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी।
ओएमआर पर होगी परीक्षा
बीएड की परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर कराई जाएंगी और ओएमआर पर बीएड की परीक्षाएं होंगी। अभी विवि ने बीएड का नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।