आगरालीक्स ..आगरा का 13 नवंबर का प्रेस रिव्यू, बाजारों में उमडी भीड, आज से चार दिन दीपोत्सव, बाजार जाएं तो संभल कर।
आगरा में 13 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें

आत्मनिर्भर भारत 3 0 अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 2 65 लाख करोड का पैकेज, बेरोजगारों और घर खरीदारों को धनतेरस पर सरकार ने दिया दीपावली तोहफा, कंपनियां नई भर्तियों करेंगी तो उन्हें भी फायदा, मजदूरों के लिए 10 हजार करोड। आरबीआई ने माना, देश पहली बार आर्थिक मंदी में गया, लगातार जीडीपी घटने से भारत तकनीकी रूप से 2020 21 की पहली छमाही में पहली बार आर्थिक मंदी में चला गया है। अभिनेता आसिफ ने हिमाचल के धर्मशाला में सुसाइड की। विकास दुबे, बिकरु कांड में आईपीएस अनंतदेव निलंबित, कुछ और अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज। एसआईटी की रिपोर्ट पर शासन ने की कडी कार्रवाई, एसएसपी दिनेश पी को नोटिस। बिहार में संशय, नीतीश बोले राजग तय करेगा सीएम, चेन्नई में आयकर विभाग की टीम के छापे में सराफा कंपनी के 500 करोड के कालेधन का खुलासा।

लेह को कश्मीर में दिखाने के मामले में टिवटर से पांच दिन में मांगा जवाब। एलएसी पर हुए नए निर्माण अप्रैल के बाद हटाएंगे भारत चीन, दो लेन के बनाए जाएंगे नए घोषित 15 स्टेट हाईवे,शासन ने दी मंजूरी, 402 करोड की आएगी लागत। फर्जी वेबसाइट से टिकट बुक कराने की शिकायतों के बाद जांच शुरू, अभिनेता बॉबी देयोल और डायरेक्टर प्रकाश झा पर मुकदमा दर्ज। वेब सीरीज आश्रम दो से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप। 1468 जूनियर इंजीनियरों को बांटे नियुक्ति पत्र। पीएम मोदी ने कहा राष्ट्रविरोधी विचार धारा स्वीकार्य नहीं।

पाक बेनकाब, मुंबई हमले के दोषी पाकिस्तान में होने की बात मानी। 1210 आतंकियों की सूची में 19 मुंबई हमले के साजिशकर्ता। दीपोत्सव पर राज्यपाल के साथ सीएम योगी करेंगे श्री राम के स्वरूप का अभिषेक। सीएम योगी ने कहा यूपी में अब योग्यता ही नौकरी पाने का आधार। कोविड के टीके के अंतिम परीक्षण की तैयारी पूरी। आईसीएमआर ने परीक्षण के लिए 1600 लोगों का चयन किया। बंगाल में भाजपा के कािफले पर पथराव। राजस्थान में समझौते के बाद गुर्जर आंदोलन खत्म।

अमर उजाला आगरा में खरीदारी करने लोग दो से चार घंटे तक जाम में फंसे।
दीपावली पर नगला हवेली को मिला गंगाजल
निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच फ्री

दैनिक जागरण कोरोना से एक और मौत, 8000 से अधिक केस
दिल्ली के लिए आठ, जयपुर के लिए छह एसी बसें चलेंगी
बांद्रा गाजीपुर स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर से चलेगी।

हिंदुस्तान एक्यूआई 309 पहुंचा, कुछ राहत मिली
सिपाही सोनू की हत्या के पांच दिन बाद एक आरोपी पकडा,
दुष्कर्म पीडित महिला ने आरोपी की बहन पर फेंका तेजाब, झुलसी
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/
