आगरालीक्स ..आगरा में 20 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, आगरा से बीकॉम की छात्रा का अपहरण, 10 वीं की छात्रा इशिका 10 बजे लेंगी, हरीपर्वत थाना प्रभारी का चार्ज, एक दिन की थाना प्रभारी।

आगरा का 20 नवंबर का प्रेस रिव्यू
कोरोना योदृधाओं के बच्चों के लिए एमबीबीएस में पांच सीटें आरक्षित, नीट 2020 के रैंग के आधार पर छात्रों का होगा चयन, दिल्ली में मास्क ना लगाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना।
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर सुबह पांच बजे मुठभेड, आतंकियों का का ट्रक उडाया, चार पाकिस्तानी दहशतगई ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद। जम्मू में बडी साजिश, डीसीसी चुनाव में खलल डालने का था पाकिस्तान का नापाक मंसूबा। विदेश मंत्रालय ने कहा घुसपैठियों की मदद कर रही पाकिस्तानी सेना, मुंबई हमले के गुनहगार हािफज सईद को लाहोर में दस साल की सजा। पीओके में कार्रवाई की खबर पर सेना ने कहा कि यह फर्जी, सैन्य अधिकारियों की सेवानिव्रत्त उम्र अप्रैल से बढाने की तैयारी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, क्रेडिट कार्ड धारकों को मोरेटोरियम लाभ क्यों। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर। बाइकबोट घोटाले में नोबेल बैंक का फरार सीईओ विजय कुमार शर्मा अरेस्ट, बिना केवाईसी बैंक में खुलवाए थे खाते।

नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री बने मेवालाल चौधरी ने शपथ लेने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर इस्तीफा दे दिया। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर व्यावसायिक वाहनों पर 28 फरवरी तक छूट। जेएनयू में भी लागू होगी नई शिक्षा नीति, छठ पूजा पर विशेष डाक टिकट जारी, बिकरु कांड में नोएडा में तैनात तीन अधिकारियों पर गिरेजी गाज। ग्लोबल मार्केट में जमेगी मेड इन इंडिया लैपटाप की धाक, कोरोना के साए में बडे खेल टूर्नामेंट की वापसी। 65 साल से अधिक के बुजुर्ग और स्वास्थ्य कर्मियों को पहले मिलेगी कोरोना वैक्सीन, एकता अखंडता से खिलवाड कर रही कांग्रेस। गुपकार समझौते को लेकर तीखा प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा माफी मांगे कांग्रेस। अमेरिकी संसद ने तिब्बत की स्वायत्ता को दी मान्यता, सुप्रीम कोट ने कहा सीबीआई जांच को राज्य की सहमति जरूरी।

सैनिक के 25 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी इलाज की सुविधा, सीरम इंस्टीटयूट के सीईओ ने दिया भरोसा, भारत में चार महीने में मिल जाएगी कोरोना वैक्सीन, अक्षय कुमार ने यूटयूबर पर ठोका मुकदमा। बाइडन ने कहा टीकाकरण में होगी देरी। गरीब देशों को टीके पर भारत से उम्मीद।

अमर उजाला फुटपाथ पर ठिठुर रहे बेसहारा, रैन बसेरे खाली
आगरा किले के पास चमडे की कतरन में लगाई आग, 5 घंटे तक छाया रहा दमघोंटू धुआं
लाजपत कुंज से आरबीएस चौराहे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
बीकॉम की छात्रा का अपहरण, परिजनों को थाने व चौकी के चक्कर कटवाती रही पुलिस, विधायक के दखल के बाद मुकदमा दर्ज।

दैनिक जागरण डाक्टर, युवक सहित तीन की मौत, कोरोना के 67 नए केस
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर इशिका बंसल बनेंगी हरीपर्वत थाने की प्रभारी
अंबेडकर विवि की विद्या परिषद की बैठक में निर्णय, अब स्नातक अंतिम वर्ष में छात्र तीन विषय पढेंगे।
हिंदुस्तान होटल संचालक मनोज गोयल पर एंपोरियम संचालक को पीटने पर मुकदमा दर्ज
व्यापारी से सिपाहियों ने छीने दो हजार रुपये, शिकायत पर लौटाए
स्नातक पाठयक्रम की सीटें खाली, वेबरजिस्ट्रेशन बंद
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/