आगरालीक्स.. आगरा में 24 जनवरी को न्यूज पेपरों में प्रकाशित खबरें, बेस्ट प्राइज से 265 किलो हल्दी और धनिया पाउडर किया गया जब्त। स्ट्रीट वेंडिंग जोन में 42 दुकानें आवंटित.

आगरा का प्रेस रिव्यू
सुभाषचद्र बोस जयंती पर पीएम मोदी ने कहा, एलएसी से एलओसी तक सशक्त भारत का अवतार देख रही पूरी दुनिया, कार्यक्रम में जय श्री राम के नारे पर भडकी ममता बनर्जी , वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा एलएसी पर चीन आक्रामक हो सकता है तो हम भी, दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को दो साल की सजा और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई। लालू यादव की तबीयत बिगडी दिल्ली एम्स लाए गए। पेट्रोल डीजल के दाम बढे, दिल्ली में रिकार्ड स्तर पर। जम्मू में 10 दिन में मिली दूसरी सुरंग, यूपी में 31 तक हटा लें वाहन से क्रैश गार्ड, बंफर या बुल हटा लें इसके बाद पांच हजार रुपये का जुर्माना। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली को मिली हरी झंडी, सिंघु, टीकरी, गाजीपुर, पलवल व शाहजहांपुर सीमा से एक लाख ट्रैक्टर निकालने का दावा। पांच रुट तय, परेड के बाद राजधानी में कहीं भी रुकने की अनुमति नहीं। कश्मीर में बर्फ में फंसी प्रसूता और नवजात को सेना के जवानों ने घर तक पहुंचाया। यूपी में अभी जारी रहेगी हाड कंपानी वाली सर्दी।

अमर उजाला किसान आंदोलन, पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च रोका, किसानों से नोकझोंक
सूदखोरों पर कार्रवाई के लिए पुलिस का आपरेशन मुक्ति, एसएसपी ने सेल की गठित
जोंस मिल प्रकरण, रिटायर्ड जज, राजस्व विभाग की टीमें करें जांच
बेस्ट प्राइज से एक्सपायरी डेट दर्ज ना होने पर 265 किलो हल्दी और धनिया पाउडर किया गया जब्त।

दैनिक जागरण, गोवा से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट, 19 यात्री आए
कोरोना की 2200 डोज और आंईं
कोरोना के तीन नए केस

हिंदुस्तान गंदगी जलभराव पर राजा की मंडी के दुकानदारों ने एमजी रोड पर लगाया जाम
शक्तिवर्धक दवाओं के अवैध गोदाम पर पुलिस का छापा, दो लाख की दवाएं जब्त
आईएसबीटी स्ट्रीट वेंडिंग जोन में 42 दुकानें आवंटित
आगरा की खबरों से जुडे रहने के लिए लाॅग इन करें https://agraleaks.com/