आगरालीक्स.. आगरा का 4 मार्च का प्रेस रिव्यू, आगरा के दयालबाग में अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम और तहसीलदार से अभद्रता, हंगामा, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू .

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
स्वदेशी टीका कोवाक्सिन 81 फीसद असरदार, कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर भी प्रभावी, तीसरे चरण का हुआ परीक्षण,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगवाया टीका।
दयालबाग में अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम और तहसीलदार से अभद्रता, हंगामा, हिरासत में लिए गए तीन लोगों को पुलिस ने देर रात छोडा। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सतसंगियों ने थाना न्यू आगरा घेरा। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष खोलने की मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने फारुक अब्दुला के खिलाफ कार्रवाई से जुडी याचिका खारिज करते हुए कहा कि सरकार से असहमति देशद्रोह नहीं। याचिकाकर्ताओं पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सरकारी नौकरियों में व्यवस्थागत धोखाधडी होने पर परीक्षा निरस्त करना ही न्यायोचित। अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू सहित कई हस्तियों के यहां आयकर छापे। कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली ने नौकरी के बदले अस्मत मांगने के मामले में दिया इस्तीफा। टोडरपुर हरदोई में बेटी का गला काटा, सिर लेकर पुलिस थाने पहुंचा। चुनाव आयोग के निर्देश पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में पेट्रोल पंप से हटाएं पीएम मोदी के होर्डिंग।

अमर उजाला मेट्रो रूट के 500 मीटर दायरे में मकान बनाने पर लगेगा सेस। विकास शुल्क का 10 फीसद होगा।
लोहामंडी पंपिंग स्टेशन से छह और सात मार्च को नहीं मिलेगा पानी
दयालबाग में दीवार टूटने से सुबह से रात तक चला हंगामा

दैनिक जागरण
आज से 110 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन, 60 साल से अधिक और 45 साल से अधिक उम्र के मरीज लगवा सकते हैं वैक्सीन
कोविड जांच केंद्र पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों का हंगामा, बुलानी पडी पुलिस
केंद्रीय जेल से 19 साल बाद बेनुगाह विष्णु को मिली रिहाई
हिंदुस्तान जेईई मेन में रजिस्ट्रेशन का मौका
तापमान में बढोतरी से गर्मी का एहसास
कोविड जांच के नाम पर वसूली में मुकदमा दर्ज, शमसाबाद का मामला
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/