Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Region News : FIR lodged in ANM molested case
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Region News : FIR lodged in ANM molested case

95

आगरालीक्स …एएनएम की छात्रा के साथ रेप, वाटरवक्र्स पर कार से उतारने के बाद भागा, चार दिन तक घर में रखकर किया रेप। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।

क्रिश्चियन हॉस्पिटल, एटा में प्रथम वर्ष की एएनएम की छात्रा हॉस्टल में रह रही थी। छात्रा का आरोप है कि 21 सितंबर को दोपहर में बुखार आने पर क्रिश्चियन हॉस्पिटल इलाज के के लिए पहुंची। यहां उसे क्रिश्चियन हॉस्पिटल का कैशियर अनुपम मिला। छात्रा ने बताया कि उसे बुखार है, कैशियर अनुपम ने उसे एक पाउडर खाने के लिए दिया। इसे खाते ही अचेत हो गई। आरोप है कि कैशियर अनुपम उसे हॉस्पिटल के कैंपस स्थित अपने घर पर ले गया।

चार दिन तक किया रेप
एएनएम की छात्रा का आरोप है कि कैशियर अनुपम ने उसको चार दिन तक अपने घर में रखा और पाउडर खिलाकर उसे अचेत करने के बाद चार दिन तक रेप करता रहा। छात्रा बेहोश होने के चलते विरोध नहीं कर सकी।
कार से वाटरवक्र्स पर छोड़कर भाग गया
छात्रा का आरोप है कि 25​ सितंबर को कैशियर अनुपम अपनी कार में बिठाकर उसे आगरा लेकर आया। वाटरवक्र्स चौराहे पर छात्रा को छोड़कर भाग गया। छात्रा किसी तरह से अपनी घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी।
मुकदमा किया गया दर्ज
इस मामले में कोतवाली सदर, एटा में छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!