Friday , 28 March 2025
Home agraleaks Agra: Samyak Darshan Sanskar camp organized in Agra #agranews
agraleaksअध्यात्मआगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Agra: Samyak Darshan Sanskar camp organized in Agra #agranews

आगरालीक्स (10th October 2021 Agra News)… आगरा के इतिहास में पहली बार सम्यक दर्शन संस्कार शिविर का आयोजन. बच्चों को बताए चार नियम.

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में सम्यक दर्शन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। मुनि श्री 108 वीर सागर महाराज, मुनि श्री 108 विशाल सागर महाराज और मुनि श्री 108 धवल सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सम्यक् दर्शन संस्कार शिविर का आयोजन हुआ।

500 से अधिक बच्चों की रही उपस्थिति
शिविर में आठ वर्ष से ऊपर के 500 से अधिक बालक और बालिकाओं को मुनिराजों ने अपने कर कमलों से संस्कार प्रदान किए। सम्यक दर्शन शिविर में मुनिराजों ने बच्चों के प्रॉपर मार्गदर्शन, आत्मा विकास और स्वस्थ आचरण के लिए विशेष संस्कार बच्चों को दिए। मुनि श्री ने बालक—बालिकाओं को चार नियम बताए।

ये बताए चार नियम
पहला नियम यह बताया कि प्रतिदिन मंदिर जाना। दिन में एक बार कभी भी। दूसरा नियम है कि सच्चे देव के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा रखना। तीसरा नियम के बारे में उन्होंने कहा कि रात के भोजन का त्याग करना। चौथा नियम हमेशा पानी छानकर पीना। इसके साथ ही सात व्यसन का त्याग और अष्ट मूलगुण का पालन करने का नियम दिया। सभी बच्चों को तीनों मुनिराजों ने अपने हाथों से गंधोदक लगाया। सभी बच्चों ने मुनिराजों को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुनि श्री 108 वीर सागर महाराज, मुनि श्री 108 विशाल सागर महाराज और मुनि श्री 108 धवल सागर महाराज

इनकी रही मौजूदगी
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि इस अवसर पर रिखवचन्द जैन, अजीत कुमार जैन,अमित जैन, अंकित जैन, चंदन जैन, अभय जैन, शुभम जैन, अंकुश जैन, अतुल जैन, संजय जैन, नमन जैन, प्रीति जैन, कमलेश जैन समेत ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Demands will be placed before the administration against the arbitrariness of schools in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबें खरीदने को कर रहे मजबूर....

आगरा

Agra News: Entry to Taj Mahal will be free for two hours on Eid…#agranews

आगरालीक्स…ईद पर ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी. दो घंटे के लिए पर्यटकों...

आगरा

Agra News: Shri Shyam Aradhana Mahotsav will be held on 9th and 10th April at Khatu Shyam Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बाबा श्याम के भजनों से गूंजेगा जीवनी मंडी स्थित खाटू...

आगरा

Obituaries Agra on 28th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!