आगरालीक्स…यह हमला मेरे आवास पर नहीं—पीडीए, दलित और शोषितों पर हमला. आगरा आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन बोले—प्रदेश में जंगलराज और गुंडई…..देखें पूरा वीडियो
राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर दिए अपने बयान पर विरोध प्रदर्शन झेल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने आगरा में अपने आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले व उपद्रव पर कहा कि यह हमला मेरे आवास पर नहीं बल्कि पीडीए, दलित और शोषितों पर हुआ है. इस हमले ने साबित किया है कि प्रदेश में खुली गुंडई है और जंगलराज है.
सांसद ने आवास पर की प्रेसवार्ता
सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन शुक्रवार को अपने संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट पर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में रहते हुए ये हिंसा हुई है. पुलिस और प्रशासन की इतनी लचर व्यवस्था कि कई थानेां से होते हुए लोग बुलडोजर लेकर उनके घर तक पहुंच गए. यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जो हमारे घर पर हमला किया गया.
प्रदर्शन करना अलग बात, लेकिन ये विशुद्ध गुंडई
सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि जनतंत्र में आवश्यक नहीं है कि आपकी बात से सभी सहमत हों, लेकिन जनतंत्र में विरोध की अभिव्यक्ति के लिए आप प्रदर्शन कर सकते हैं, धरना दे सकते हैं, मीडिया का सहारा ले सकते हैं लेकिन किसी के घर पर जाकर हमला करना तो विशुद्ध गुंडई है. हमला हमें नेस्तानाबू करने का व्यवस्थित प्रयास है. जिस तरह से हमला हुआ है, इसे रोका जा सकता था लेकिन मुझे तकलीफ है कि सब कुछ होने के बाद भी यहां पर हमला हुआ. राणा सांगा को लेकर दिए बयान में उन्होंने कहा कि मैं बहुत कुछ कह चुका हूं और अब जो कुछ भी मुझे कहना होगा वह सदन में ही कहूंगा.
- 28 March 2025 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra Video News: MP Ramjilal Suman said- This attack is not on my residence but an attack on PDA
- Dalits and oppressed...#agranews
- आगरालीक्स…यह हमला मेरे आवास पर नहीं—पीडीए
- दलित और शोषितों पर हमला. आगरा आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन बोले—प्रदेश में जंगलराज और गुंडई