नईदिल्लीलीक्स (11th October 2021)… जम्मू—कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद.
आज सुबह पुंछ जिले में मुठभेड़
जम्मू—कश्मीर में आतंकवादी अपना नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आतंकवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आज सुबह पुंछ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के चार जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए। दो आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया गया।

पूरा इलाका किया सील
मिली जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के चमरेर में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। उसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। चमरेर के जंगल में अभी भी चार पांच आतंकी छिपे हुए हैं। मुठभेड़ में सेना के चार जवान और एक जेसीओ घायल हो गए। उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।