Wednesday , 22 July 2026
Home बिजनेस Agra News: Toll tax will become expensive from midnight of 31 March…#agranews
बिजनेस

Agra News: Toll tax will become expensive from midnight of 31 March…#agranews

415

आगरालीक्स…हाइवे पर टोल टैक्स होने जा रहा है महंगा. 31 मार्च की आधी रात से महंगा हो जाएगा टोल टैक्स…जानिए कितने रुपये ज्यादा देने होंगे टोल से गुजरने पर

हाइवे के टोल टैक्स महंगे होने जा रहे हैं. 31 मार्च की मध्य रात्रि से बढ़ी हुई टोल दरों से गुजरना होगा. एनएचएआइ्र ने इसकी तैयारियां कर रेट लिस्ट भी तैयार की है. इसके तहत करीब दो से तीन प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ाया गया हे. 31 मार्च की मध्यरात्रि बाद एक अप्रैल से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी. इनमें कार से लेकर ट्रक और बसों के अलावा भारी वाहन भी शामिल हैं. वहीं कृषि कार्य करने वाला ट्रैक्टरों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा. इस बार भी इसे टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है.

टूंडला में अब इतना देना होगा टोल टैक्स
आगरा से फिरोजाबाद जाने वाले वाहनों को टूंडला स्थित टोल टैक्स से होकर गुजरना पड़ता है.
कार पर एक तरफ का पहले 105 और दोनों तरफ के 160 रुपये लगते थे लेकिन अब एक तरफ के 110 और दोनों ओर के 165 रुपये लगेंगे.
हल्के वाहन वैन, पिकअप और छोटे ट्रक पर पहले 175 रुपये एक ओर के और दोनों तरफ के 260 रुपये लगते थे लेकिन अब एक तरफ के 180 रुपये और दोनों तरफ के 270 रुपये लगेंगे.
बस और ट्रक पर एक तरफ से पहले 365 रुपये और दोनों तरफ से 545 रुपये लगते थे लेकिन अब एक तरफ के 375 रुपये और दोनेां तरफ के 565 रुपये लगेंगे.
10 चक्का तक वाहनों पर पहले 395 रुपये एक तरफ के और दोनों तरफ के 595 रुपये लगते थे जो अब बढ़कर 410 रुपये एक ओर के और दोनेां तरफ के 615 रुपये लगेंगे
10 चक्का से अधिक वाहनों पर पहले एक तरफ के 570 रुपये और दोनों तरफ के 855 रुपये लगते थे जो अब बढ़कर एक तरफ के 590 और दोनों तरफ के 885 रुपये लगेंगे.
ओवरसाइज 16 चक्क से अधिक वाहनों पर पहले एक ओर के 695 रुपये और दोनों ओर से 1040 रुपये लगते थे जो कि अब बढ़कर एक ओर का 720 रुपये और दोनों ओर के 1075 रुपये हो जाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra entrepreneurs honored at ‘India Export Summit 2026’

आगरालीक्स…आगरा के उद्यमियों को ‘भारत एक्सपोर्ट समिट 2026’ में मिला सम्मान. यूपी...

बिजनेस

AZIP EV makes a grand entry in Agra. India’s first AZIP EV showroom has opened in Agra

आगरालीक्स…आगरा में AZIP EV की धमाकेदार एंट्री. भारत का पहला AZIP EV...

बिजनेस

Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी क्यों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट इसके लिए...

बिजनेस

Agra News: Women entrepreneurs in Agra learn financial management skills…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिला उद्यमियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर. शी विल...

error: Content is protected !!