आगरालीक्स…आगरा में बढ़ते कोरोना केसों के कारण प्रशासन का बड़ा निर्णय…शहर में धारा 144 अब इस तारीख तक
12 जून 2021 तक धारा 144 लागू
आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों पर प्रशासन पूरी तरह सजग है. यही कारण है कि प्रशसन द्वारा अब जिले में धारा 144 की तिथि 12 जून 2021 तक कर दी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि कोविड 19 एक वैश्विक महामारी है. ऐसे में धारा 144 शहर में 12 जून 2021 तक की गई है. इसके तहत जिले में कोई आयोजन से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. नहीं तो दंडनीय अपराध मानते हुए कार्रवाई की जाएगी.
कई त्योहार व परीक्षएं
आगरा में आगामी माहों में विभिन्न धार्मिक पर्व जैसे रामनवमी, महावीर जयंती, ईद उल फितर और बुद्ध पूर्णिमा जैसे पड़ रहे हैं. इसके अलावा उप्र, लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, प्रयागराज, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ एवं अन्य द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं में शांति व्यवस्था भंग करने का कुछ असामाजिक लोग प्रयास करते हैं. ऐसे में प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 को 12 जून तक लागू कर दिया है.