Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Selfie Point renamed as Atal Udhan on Former PM Atal Bihari Vajpayee birth anniversary
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Selfie Point renamed as Atal Udhan on Former PM Atal Bihari Vajpayee birth anniversary

297

आगरालीक्स …आगरा का सेल्फी प्वाइंट अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को। उनके जन्मदिवस की पूर्व बेला पर आज अटल गीत गंगा आयोजन समिति व आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 12वें अटल गीत गंगा कार्यक्रम में यह घोषणा की गई।


व्यथित गीत कविता ये कहती रहेगी, ये शब्दों की लौ संग दहती रहेगी। अटल देह तजकर कहां चल दिए, अटल गीत गंगा ये बहती रहेगी…। कवियत्री रुचि चतुर्वेदी की ये पंक्तियां भावपूर्ण श्रद्धांजलि थी
देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठता, ईमनदारी और आशा निराशा के भंवर से युवाओं को उबरने की सीख देती स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं जब प्रख्यात गायक सुधीर नारायण के संगीतमय स्वरों में लिपटकर आयीं तो हर हरफ तालियों की गड़गड़ाहट उनका स्वागत करती नजर आयी। सुधीर नारायण ने स्व. अटल जी की रचनाओं ठन गई मौत से ठन गई…, जीवन की डोर छोड़ छूने तो मचली…, झुकी न अलके, छपी न पलकें…, गूंजी हिन्दी विश्व में, स्वप्न हुआ साकार… की प्रस्तुति ने मानो दर्शकों के समक्ष टल की यादों को फिर से जीवन्त कर किया । डॉ अनुज त्यागी, व्यंग्यकार ने बॉलीवुड के हीरो हैं वो छवि है उनकी आला
फैन को लागे तीर भी उनके हाथ में जैसे भाला, फ़ाइन जिन्हें माने हीरो वो करे फैन को ज़ीरो ,गले में लटके पदम् श्री गालों में पान मसाला


अटल गीत गंगा आयोजन समिति व एडीए के प्रस्ताव सेल्फी प्वाइंट का नाम बदलकर अटल उद्यान रखने के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अटल जी नाम पर उद्यान है

तो जल्दी ही इसका लोकार्पण जोर शोर से किया जाएगा। इतना ही नहीं अटल उद्यान का लगभग दो करोड़ की धनराशि से सौन्दर्यीकरण भी कराया जाएगा। अटल जी द्वारा देश में सड़कों का विस्तार देने की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा शेरशांह शेरी के बाद टल जी ही थे जिन्होंने हर शहर को गांव से सड़कों द्वारा जोड़ा। एडीए द्वारा आज अटल उद्यान में स्व. अटल जी की स्थायी तस्वीर का भी लोकार्पण किया गया।अटल देह तज कर कहां चल दिए, अटल गीत गंगा ये बहती रहेगी…


इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक विजय शिवहरे, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व सांसद प्रभुदयाल खंडेलवाल, राज्य महिला आयोजग की सदस्य निर्मला दीक्षित, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, डॉ. रंजना बंसल, बबिता चौहान, एडीए सचिव गरिमा सिंह, अधिशासी अभियन्ता पूरन कुमार, शिव शंकर शर्मा, बबिता चौहान, बीना लवानियां, डॉ. रामबाबू हरित, प्रमोद गुप्ता, मोहित जैन, संजीव चौबे, अनिल चौधरी, कैलाश मंदिर के महन्त निर्मल गिरि आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!