आगरालीक्स ….आगरा के पाश्वनार्थ पंचवटी की कोठी नंबर 158 में एसटीएफ और पुलिस को छापे पकड़ा गया सरगना।
एसटीएफ की टीम ने पुलिस के साथ पाश्वनार्थ पंचवती, ताजगंज में छापा मारा, एसटीएफ को कोठी नंबर 158 में दूसरे तल पर सरगना मूलरूप से लोहामंडी निवासी मुन्ना कुरैशी के साथ पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया। सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मुन्ना कुरैशी के साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधु गौड को अरेस्ट किया है। ये सभी सरगना मुन्ना कुरैशी के लिए काम करते थे, इन्हें 20 से 25 हजार रुपये दिए जाते थे।

बुकी के कई जगह ठिकाने
सटटा लगाने का काम सरगना मुन्ना कुरैशी द्वारा आनलाइन किया जा रहा था, स्थानीय स्तर पर फोन पर लोगों के नंबर लगाए जाते थे। शाम को एक नंबर खोला जाता था इसके लिए पर्ची पर नंबर लिखकर दिया जाता था और अगले दिन जिन लोगों ने सटटा लगाया है उन्हें जिसके द्वारा पैसे लिए हैं वह भुगतान करता था। मुन्ना कुुरैशी आगरा के साथ ही गाजियाबाद, फरीदाबाद सहित एनसीआर में सटटा करा रहा था।
लैपटॉप और मोबाइल जब्त
टीम ने कोठी से 12 मोबाइल, छह लैपटॉप और 62 हजार रुपये जब्त किए हैं।