आगरालीक्स… आगरा का तापमान 47 डिग्री पार कर चुका है, लू चल रही है, जाने इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम, कब होगी आगरा में मानसून की बारिश।
आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 47. 3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सोमवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकल आई है और गर्म हवा चलने लगी है।
लू का रहेगा प्रकोप
आगरा में मौसम विभाग ने हीट वेव्स के लिए अलर्ट किया है, अभी 30 मई तक लू का प्रकोप रहेगा, 26 से 29 मई तक तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आस पास रहने की आशंका है, तापमान अधिक होने से लोगों को परेशानी होगी। हालांकि, लॉक डाउन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, इसलिए राहत है।
आईएमडी का अनुमान
26-May 28.0 45.0 Heat Wave
27-May 29.0 46.0 Heat Wave
28-May 30.0 46.0 Heat Wave
29-May 30.0 46.0 Mainly Clear sky
30-May 30.0 45.0 Mainly Clear sky