Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra to Mumbai flights starting next week. know the fare and timing here..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Mumbai flights starting next week. know the fare and timing here..#agranews

142

आगरालीक्स…(4 December 2021 Agra News) आगरा से दो घंटे में मुबई. अगले सप्ताह से शुरू हो रही फ्लाइट. जानिए किराया और क्या है फ्लाइट की टाइमिंग…

13 दिसंबर से शुरू हो रही फ्लाइट
आगरा से मुंबई के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. डोमेस्टिक ​विमानन सेवा इंडिगो एक बार फिर से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है. आगरा से मुंबई फ्लाइट से जाने और वहां से आने वालों की ​लगातार डिमांड हो रही थी. ऐसे में अब उनके लिए ये सुविधा जल्द मिलने जा रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन के डायरेक्टर ए. अंसारी ने बताया कि आगरा से मुंबई के लिए 13 दिसंबर से फ्लाइट शुरू हो रही है. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी.

आगरा टू मुंबई की पूरी डिटेल

सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी
इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय
अहमदाबाद के लिए बंद है सेवा
बता दें कि किन्ही तकनीकी कारणों से आगरा से अहमदाबाद जाने के लिए फ्लाइट बंद है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण कुछ फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है जिनमें आगरा से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट भी है. बता दें कि आगरा से इस समय बेंगलोर, लखनऊ और भोपाल के लिए फ्लाइट चालू हैं. अब 13 दिसंबर से मुंबई के लिए भी फ्लाइट लोगों को मिलेगी.

इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
आगरा से हवाई सफर करने वालों की डिमांड कई शहरों के लिए है. इनमें अमृतसर, दिल्ली, देहरादून, कोलकाता, पटना, रायपुर, हैदराबाद मुख्य हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!