Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Youth was murdered in unrequited love, two arrested including girlfriend in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Youth was murdered in unrequited love, two arrested including girlfriend in Agra…#agranews

165

आगरालीक्स…(04 December 2021 Agra News) आगरा में एकतरफा प्रेम का खौफनाक अंजाम. महिला से दोस्ती करना चाहता था युवक. काफी समझाने पर भी नहीं माना. अगले दिन युवक की मिली लाश…

आगरा में एकतरफा प्रेम में खौफनाक अंजाम का मामला सामने आया है. आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले युवक की मौत इसी एकतरफा प्रेम में की गई. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.

कुछ ऐसा है मामला
26 नवंबर को मुकेश कुमार निवासी नगला मोहन थाना शाहगंज, वर्तमान पता मनिहारी प्याऊ थाना एत्माद्दौला ने सूचना कि 21 नवंबर को उसका बड़ा बेटा सनी अपने चाचा भोला के साथ पर घर पर बैठा था. इस दौरान रेखा नाम की एक महिला ने फोन करके बताया कि मेरे साथ मुकेश जाट है, मुझे तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है, तुम बोदला चौराहे पर आ जाओ. इस पर सनी ने कुछ देर में आने की कहकर रेखा व मुकेश जाट से मिलने बोदला चला गया और देर रात तक घर नहीं आया. अगले दिन रेखा उसके बेटे सनी के मोबाइल जिसमें सिम व चिप नहीं थी, को घर देकर गई और कहा कि अब सनी वापस नहीं आएगा. इस पर हम लोग सनी की तलाश करने लगे. 23 नवंबर को एक शव गोकुल नगर यमुना के किनारे पुलिस को मिला. हमने मोर्चरी पर जाकर देखा तो वह शव सनी का था.

पड़ोसी ने देखा था सनी को
सनी के पिता ने बताया कि उसके एक पड़ोसी ने बताया कि 21 नवंबर को सनी रेखा व मुकेश जाट केसाथ बोदला में टैम्पो में बैठा हुआ देखा था और दोनों में तनाव था. उसने सनी को टोका तो मुकेश जाट ने कहा कि हम लोगों में कोई बात नहीं है और हम पार्टी करने जा रहे हैं. इस संबंध में थाना एत्माद्दौला में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.

बीते शुक्रवार को पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि रेखा इस समय कहीं जाने की फिराक में टेडी बगिया अम्बेडकर पार्क के पास खड़ी है. इस पर पुलिस ने वहां दबिश देकर रेखा को अरेस्ट कर लिया. पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करती है. एक वर्ष पहले उसकी दोस्ती टैम्पो चालक मुकेश जाट से हुई थी. मुकेश जाट उसे रोजाना फैक्ट्री छोड़ता था और शाम को लेकर भी आता था. उसने बताया कि इस दौरान सनी मेरा पीछा करने लगा और वह मुझसे दोस्ती का दबाव बनाने लगा. काफी मना कररने पर भी वह लगातार परेशान करता रहा. यह बात रेखा ने मुकेश जाट को बताई तो उसने सनी को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और कहा कि सनी को बोदला के पास बुला लो.

बोदला पर सनी के आने पर मुकेश ने कहा कि रेखा से मेरे संबंध हैं और तू इसका पीछा और परेशान मत कर तो सनी ने कहा कि मैं इससे दोस्ती करना चाहता हूं और यह मेरी है. इसी बात पर कहासुनी हो गई. मुकेश जाट ने अपने दोस्त टैम्पो चालक विशाव व पवन राठौर को टैम्पो सहित बुला लिया. कुछ देर बाद मुकेश ने कहा कि ठीक है. तुम भी दोस्ती कर लो और इसलिए हम लोग पार्टी करने चलते हैं. यह कहते हुए सनी को टैम्पो में बिठाकर गोकुल नगर गय और यहां सनी को काफी शराब पिलाई. जब वो काफी नशे में हो गया तो वह से लेकर यमुना किनारे के पास चले गए और लात घूंसों से बहुत मारा और उसे झाड़ियों में फेंक दिया.

पुलिस ने इस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर विशाल को भी उसके आॅटो के साथ अरेस्ट कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!