आगरालीक्स ..आगरा में टोरेंट के बिल में फिक्स चार्ज, टैक्स और डयूटी माफ करने और लोड कम करने के की मांग, ऊर्जा मंत्री आौर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को पत्र लिखकर होटल, हैंडीक्राफृट के साथ एंपोरियम के बिजली के बिल से फिक्स चार्ज, टैक्स और डयूटी माफ करने और लोड कम करने की प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की है।
आगरा में ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को बंद हुए 100 दिन से अधिक हो गए हैं, इससे होटल, एंपोरियम, हैंडीक्राफ्रट बंद हैं। ऐसे में हर महीने बिजली के बिल जमा करने में परेशानी होने लगी है। आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री आौर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को पत्र लिखकर होटल, हैंडीक्राफृट के साथ एंपोरियम के बिजली के बिल से फिक्स चार्ज, टैक्स और डयूटी माफ करने और लोड कम करने की प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की है। होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने होटलों का तीन महीने का फिक्स चार्ज और डयूटी माफ करने की मांग की है।