आगरालीक्स…(14 February 2022 Agra News) आगरा के व्यापारियों ने करहल जाकर प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए मांगे वोट. जानिए क्या कहा…
लालपुर में प्रचार किया
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आज अपने पदाधिकारियों के साथ करहल के लालपुर में पहुंचकर सांसद और विधि न्याय मंत्री एसपीएस बघेल के समर्थन में प्रचार किया. वहां के व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिये समर्थन मांगा. लालपुर क्षेत्र कीं जनता व व्यापारियों ने आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को गर्म जोशी से स्वागत किया साथ में फुल मालाएं पहनाकर उन्हें भरपूर समर्थन का वादा किया. टीएन अग्रवाल ने लालपुर में जनता के बीच में बोलते हुए कहा कि भाजपा को वोट दें और प्रदेश में अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण लूट खसोट गुंडागर्दी से मुक्त और करहल के विकास के लिये एसपी सिंह बघेल को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराकर योगी आदित्यनाथ को फिर से प्रदेश का मुख्य मंत्री बनवाकर प्रदेश के विकास के लिये व अपराध मुक्त शासन के लिये वोट करें.

लालपुर की जनता ने आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों कें साथ पुरा सहयोग किया और आश्वासन दिया कि मंत्री जी यहाँ से भारी बहुमत से जीत दर्ज कर प्रदेश में मिसाल कायम करेंगे. करहल चुनाव प्रचार में शामिल होने वाले अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री कन्हैया लाल राठौड़, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, मंत्री राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह, रवि भाई आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.