आगरालीक्स..Agra News: आगरा में एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर, जीवनी मंडी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के चलते रूट डायवर्टन किया गया है, जानें आज कहां कहां जाम में फंस सकते हैं।
आगरा में एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर, जीवनी मंडी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, इसे देखते हुए वाटरवक्र्स से कोई भी भारी वाहन सुबह 11 से रात 10 बजे तक जीवनीमंडी की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन वाटरवक्र्स से सुल्तानगंज की पुलिया होते हुए निकाले जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जीवनी मंडी से वाटरक्र्स की तरफ आने वाले वाहनों को किस तरफ से निकाला जाए, यातायात पुलिस जाम ना लगे इसे देखते हुए निर्णय लेगी।
एमजी रोड से लेकर सुल्तानगंज की पुलिया पर फंस सकते हैं वाहन
आगरा में दोपहर के समय स्कूल छूटने पर एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से बाग फरजाना वाला रास्ता, आरबीएस डिग्री कॉलेज चौराहे पर वाहन फंस सकते हैं। इसके साथ ही सुल्तानगंज की पुलिया पर मेट्रो के निर्माण के चलते भी जाम के हालात बने रहते हैं।