फिरोजाबादलीक्स…. वीडियो ….देखें शादी से इन्कार करने पर भाभी के डेढ़ महीने के बेटे की पीट पीट कर हत्या करने के दोषी को मृत्यु दंड की सजा, हत्या के एक महीने 10 दिन बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, हत्या के वीडियो को देख लोगों की कांप गई थी रूह
30 मई 2026 को यादव कॉलोनी शिकोहाबाद में बदायूं सिविल लाइंस के रहने वाले विराज ने रति से उसके साथ शादी करने के लिए कहा, रति शादीशुदा थी, डेढ़ महीने का बेटा था, रति का पति सुनीत से विवाद चल रहा था और विराज रति के पति सुनीत की बुआ का लड़का था। रति ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो विराज गुस्से में आग बबूला हो गया। वह रति के डेढ़ महीने के बेटे आरव को टाफी खिलाने के बहाने घर के बाहर ले आया और जमीन पर पटक पटक कर आरवी की हत्या कर दी, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वारिज ने आठ बार मासूम आरव को सड़क पर पटका था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में वारिज को दोषी करार दिए जाने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने आरव की हत्या करने के दोषी वाजिर को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। हत्या के एक महीने और 10 दिन बाद ही कोर्ट ने फैसला सुना दिया।